श्री वेंकटेश्वरा भगवान का अभिषेकम आंध्रा समिति ईस्ट जोन टेल्को गणेश मंदिर के प्रांगण में किया गया

जमशेदपुर : श्री वेंकटेश्वरा भगवान का अभिषेकम आंध्रा समिति ईस्ट जोन टेल्को गणेश मंदिर के प्रांगण में किया गया jश्री वेंकेटेश्वर भगवन का अभिषेकम विधिपूर्वक पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और हल्दी कुमकुम से करके भगवान को शुद्ध वस्त्र पहनाएं,फिर भगवान को चंदन, फूल, और माला पहनाया गया इसके बाद धूप, दीप, और प्रसाद चढ़ाकर पोरुहित के द्वारा पुरे तेलुगु रीती रिवाज़ से मंत्र उच्चारण कर विधि विधान के साथ किया गया और अंत में श्री वेंकटेश्वरा भगवान का आरती उतारा गया इस मौके में कमिटी के महासचिव के राम मोहन राव, नारायण राव , के डी राव , संगीता, पद्मा , अरुणा , श्याम सूंदर राव , भास्कर राव , डी रामु ,श्रीनिवास, रवि आदि भक्त लोग शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई