अभय वर्मा ने बॉलीवुड की पॉवर लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाई
मुंबई, अभय वर्मा की सफलता रफ्तार पकड़ चुकी है और वे आज के बॉलीवुड के सबसे एक्साइटिंग यंग टैलेंट बन चुके हैं। इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस उन्हें साइन करने के लिए लाइन में हैं। यह साफ है कि अभय सिर्फ एक उभरते सितारे नहीं, बल्कि मौजूदा समय के सबसे बड़े नाम बन चुके हैं। अभय जल्द ही शनाया कपूर के साथ ‘जेसी’ में नजर आएँगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन शुजात सौदागर कर रहे हैं।
अभय ‘लैके लैका’ नामक फिल्म में भी नजर आएँगे, जिसका निर्देशन ‘एनिमल’ फिल्म के लेखक सौरभ गुप्ता कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रशा ठडानी दिखाई देंगी। यह भी एक ज़ोरदार और बहुप्रतीक्षित नई जोड़ी है।
अभय नेटफ्लिक्स इंडिया के फ्लैगशिप शो ‘सफेद सागर’ में भी होंगे। यह शो 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है, जिसे ओनी सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज़ में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और दिया मिर्जा भी हैं।






