नशा उन्मूलन दिवस पर YMCA द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

नशा उन्मूलन दिवस पर YMCA द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

आज दिनांक 26 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर YMCA जमशेदपुर द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली YMCA परिसर, साकची से आरंभ होकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता YMCA के बोर्ड मेंबर श्री रौनक दास ने किया।
इस अवसर पर रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सौरव तिवारी, प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सचिव, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नशा हमारे समाज और युवाओं को खोखला कर रहा है। इससे दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने जीवन में निम्नलिखित बातो के लिए नशा करना चाहिए, अपने करियर के लिए, सामाजिक कार्यो के लिए, परमात्मा के सानिध्य के लिए एवं समाज के विकास के लिए ”
रैली में YMCA के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रौनक दास, विजय ज़ेवियर, माइकल मधु, नोरीन डेविड, अजित सर, लेनका मैडम एवं संग्राम रायका शामिल थे। इनके साथ प्रेम ज्योति प्रांगण के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली में रंग-बिरंगे पोस्टर, नारों और जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन YMCA अध्यक्ष माइकल मधु ने दिया।

Leave a Comment