जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत दुकानों के सामानों को सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों/ गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध आज दिनांक 25.06.2025 को जुगसलाई नगर परिषद की टीम के द्वारा स्टेशन रोड, चौक बाजार एवं जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के आस पास क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में दुकानों के सामानों को सड़क पर रखने वाले दुकानदारों/गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए उनके सामानों को सड़क व नाली पर से हटवाया गया एवं उन्हें ऐसा नहीं करने हेतु शख्त चेतावनी दी गई।





