राँची। भारी बारिश के कारण राजधानी राँची में हुए जगह जगह जलजमाव के लिए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद संजय सेठ ने नगर निगम और नगर विकास विभाग को दोषी ठहराया है।
संजय सेठ ने कहा कि एक तरफ जनता परेशान है और वहीं दूसरी ओर सरकार के अधिकारी एसी में बैठे हैं। यह अब नहीं चलेगा। यदि जनता परेशान होगी तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।




