व्यवहार न्यायालय में 16 से 20 जून तक आयोजित स्पेशल ड्राइव के तहत फैमिली कोर्ट में सुलझाए गए 75 मामले

व्यवहार न्यायालय में 16 से 20 जून तक आयोजित स्पेशल ड्राइव के तहत फैमिली कोर्ट में सुलझाए गए 75 मामले
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में 16 जून से 20 जून 2025 तक एक स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया गया । इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना था , जिसमें कुल 75 मामले सुलझाए गए । वहीं 02 केस रिवीजन हुआ है। डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार, इस विशेष ड्राइव के दौरान फैमिली कोर्ट के कुल 75 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 02 मामलों को रिवीजन के तहत शामिल किया गया । इस दौरान डालसा सचिव ने कहा कि यह पहल न्यायालयों में लंबित मामलों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है । उन्होंने कहा कि स्पेशल ड्राइव का उद्देश्य न्यायिक कार्यवाही में तेजी लाना और न्याय की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाना था। इस पहल से न केवल फैमिली कोर्ट में लंबित मामलों में तेजी आई, बल्कि न्यायालय पर बोझ भी कम हुआ है।

Leave a Comment