एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट एक बार फिर चर्चा में है। आज यानी सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह होने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस हांगकांग में सुरक्षित लैंड करवा दिया।

इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI315 ने सोमवार सुबह हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ समय बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। इसके बाद पायलट ने तुरंत फैसला लिया और फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटा दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में किस तरह की खराबी थी। एयर इंडिया की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई