जुगसलाई नगर परिषद मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट वाहन के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

जुगसलाई नगर परिषद मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट वाहन के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

आज दिनांक 16 जून 2025 को आरपी पटेल हाई स्कूल में बच्चों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मादक पदार्थों के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्लोगन लिखकर मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता दिखाई और शपथ ली कि वे मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जुगसलाई नगर परिषद लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे प्रयासों से युवाओं और बच्चों में नशे के विरुद्ध चेतना बढ़ रही है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई