चान्हो के विधायक प्रतिनिधियों को मिला नियुक्ति पत्र

चान्हो के विधायक प्रतिनिधियों को मिला नियुक्ति पत्र

रांची : जिले के नगड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में 16 नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें मो० इस्तेयाक, मंगलेश्वर, इरसाद खान, चरवा उराँव, सुजीत साही, मारवाडी उरांव, आलोक मिंज, अब्दुल्लाह अंसारी, हफिजूल अंसारी, सज्जाद अंसारी, जोगिता उरांव, दिलीप राम, असमीन खातुन, झारिता उरांव, किशोर भगत और लतीफ अंसारी शामिल हैं।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहीं मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन नेताओं ने नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई