आजसू के युवा नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री सरयू राय की उपस्थिति में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली.

आजसू के युवा नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री सरयू राय की उपस्थिति में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली.

जमशेदपुर। रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू के प्रख्यात युवा नेता हेमंत पाठक की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया. विधायक सरयू राय के मौजूदगी में जद(यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.

इस समारोह को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा हेमंत पाठक ने जमशेदपुर के छात्र नेता के रूप मे अपनी पहचान बनाई हैं. इनके जद (यू) में शामिल होने से जमशेदपुर में जनहित के कार्यों को संपादित करने में बल मिलेगा. लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से प्रेरित होकर आज जनता दल (यूनाइटेड) एक राष्ट्रीय दल के रूप में कार्यक्रत है.

श्री राय ने आगे कहा की जद (यू) सुप्रीमो नितीश कुमार एकमात्र ऐसे जननेता हैं जिनपर आज तक भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद का कोई आरोप नहीं लगा है. जब झारखण्ड बिहार से अलग हुआ तो लोग कहते थे सब खान, खनिज, कल–कारखाना झारखण्ड में चला गया , बिहार मे कुछ भी नहीं बचा. परंतु नितीश कुमार ने अपनी दूरदर्शिता से बिहार में विकास की अलग छाप छोड़ी है. झारखण्ड आज भी पिछड़ा राज्य के श्रेणी में है.

बिहार के गाँव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछ गया है. जद (यू) सभी वर्ग, जाति, समुदाय के लोगों को एकसाथ लेकर चलती है सभी का सम्मान करती है.आज़ हमारी पार्टी केन्द्र सरकार में अपनी अहम भूमिका निभा रही है. झारखण्ड के निर्माण से पहले यह राज्य बिहार का ही हिस्सा था. झारखण्ड में बोली जाने वाली भाषा में मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली , हो, मुंडाआरी, संथाली एवं अन्य झारखंड के अलग अलग जगहों पर बोली जाने वाली भाषाओं को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए. जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर में समरसता का वातावरण बनाने और वाद विवाद के विषयों को मिल बैठकर हल करने का हिमायती है.

जनता दल (यूनाइटेड) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह ने दल के नीति सिद्धांतों से सभी को अवगत कराया. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह उपस्थित थे.ज्वाइनिंग समारोह में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संचालन विजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री हेमंत पाठक ने दिया.

शामिल होने वाले प्रमुख युवा में हेमंत पाठक, लक्ष्मण बाग, साहेब भागती, साकेत सरकार,जगदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोपाल लोहार, मंटू सतुआ,राहुल गुप्ता, शेख शाहीन सुल्ताना, शुभम कुमार, सूरज सिंह, रितेश कुमार, रोशन कुमार, उत्तम सत्या, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, चेतन मेहरा, पवन भागती, भीम सरकार सहित अन्य थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई