रथ यात्रा में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए जिला प्रशासन – हिन्दू पीठ

रथ यात्रा में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए जिला प्रशासन – हिन्दू पीठ

हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशिस एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजुमदार से मुलाकात कर इस वर्ष जमशेदपुर शहर मे होने वाले रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने समेत एंबुलेंस,साफ-सफाई के साथ रथ यात्रा जिस रास्ते से गुजरेगा उन रास्तो की मरम्मत एवं पेड़ो की छटाई करने का अनुरोध किया है।अरुण सिंह ने बताया की जमशेदपुर शहर मे भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को आठ स्थानो से बड़े पैमाने पर निकलेगी जिससे हजारो भक्त इस यात्रा मे शामिल होंगे इस यात्रा मे महिलाओ एवं बच्चो की भारी संख्या मे भागीदार होती है। जमशेदपुर शहर मे भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा प्रमुख रूप से इस्कॉन के द्वार राम मंदिर बिसटुपुर,नागा मंदिर गोल्फ कोर्स,उत्कल एसोसिएशन साकची,गांधी आश्रम न्यू बराद्वारी,काली बाडी नामदा बस्ती,बड़ा हनुमान मंदिर मानगो,रथ गली जुगसलाई,जगन्नाथ मंदिर परसुडीह मे आयोजन होता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई