रैश ड्राइव ने ले ली युवक की जान, एसएसपी आवास के पास पेड़ से टकराई बाइक
जमशेदपुर एसएसपी आवास के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति भी गंभीर है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक स्टंट करते हुए सोनारी से बिष्टुपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और पेड़ से जा टकराई।






