टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर सहित 05 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते टाला गया

टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर सहित 05 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते टाला गया

दिनांक 12.06.2025 को रात्रि 09:00 बजे करीब पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंजनी अंजन को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि तरहेसा जंगल अंतर्गत घाटगोसाई के समीप प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के 07-08 सदस्य अवैध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री अमित आनन्द (भा.पु.से.), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के सहयोग से सूचना का आधार संकलन कर सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

इस सघन अभियान के क्रम में तरहेसा जंगल से टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत कुल पाँच उग्रवादियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार उग्रवादियों के नामः

1. अवधेश कुमार उर्फ प्रशांत जी, पिता- स्व. यदु सिंह, सा. डंडारकला, थाना-पाखी, जिला-पलामू
2. आदित्य गंझू, पिता- ध्यानी गंझू, सा. सोरू नावाडीह, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा
3. देवेन गंझू, पिता- गुली गंझू, सा. सोरू नावाडीह, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा
4. धरम गंझू, पिता- वासुदेव गंझू, सा. हेरूम, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा
5. रूपलाल गंझू, पिता- स्व. किसुन गंझू, सा. मसुरिया, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग

बरामद सामग्रीः

1. AR 15 M-4 अमेरिकन कारबाइन राइफल – 01 पीस
2. AR 15 M-4 कारबाइन का मैगजीन – 01 पीस
3. 7.62 एमएम देशी पिस्टल – 01 पीस
4. 7.62 एमएम का मैगजीन – 01 पीस
5. देशी कट्टा – 03 पीस
6. कारबाइन के 6 जिंदा कारतूस
7. 7.62 एमएम के 2 जिंदा कारतूस
8. 8 एमएम के 6 जिंदा कारतूस
9. .303 राइफल की गोली – 14 पीस
10. मोबाइल फोन – 09 पीस
11. टीएसपीसी संगठन के पर्चे – 10 पीस
12. चितकबरा रंग का पिट्ठू – 01 पीस
13. मैगजीन रखने का पाउच – 01 पीस

अपराधिक इतिहास (प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह):

1. कटकमसांडी थाना कांड संख्या- 64/18, धारा 147/148/149/307/341/323/385/506 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट
2. कटकमदाग थाना कांड संख्या- 174/18, धारा 323/307/353/379/511/504/506 भा.द.वि.
3. कटकमदाग थाना कांड संख्या- 175/18, धारा 147/149/302/201/506/379 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट

पृष्ठभूमि:

टीएसपीसी संगठन द्वारा 01.06.2025 को केरेडारी थाना अंतर्गत पगार ओपी क्षेत्र के बीजीआर माइनिंग कंपनी के दो हाईबा वाहनों को आग लगाकर फायरिंग करते हुए “कौशल जी” के नाम से पर्चा फेंका गया था। इस घटना की जांच हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

टीम में शामिल अधिकारीगणः

1. श्री अमित आनन्द (भा.पु.से.), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर
2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव
3. पु.नि. अनिल कुमार, पु.नि. बड़कागांव अंचल
4. पु.नि. विनोद कुमार, पु.नि. पेलावल
5. पु.नि. शाहिद रजा, पु.नि. दारू
6. पु.अ.नि. विवेक कुमार, थाना प्रभारी, केरेडारी
7. पु.अ.नि. विक्की ठाकुर, प्रभारी, पगार ओपी
8. पु.अ.नि. सूर्यकान्त कुमार, पगार ओपी
9. पु.अ.नि. पंकज कुमार, थाना प्रभारी, कटकमदाग
10. तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के अन्य पदाधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी
======================
गठित टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली घटना को समय रहते रोका गया है। हजारीबाग पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई