एअर इंडिया बोइंग 787 प्लेन क्रैश:गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे
???? विमान के मलबे से 50 शव निकाले गए
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बिल्डिंग में रहने वालों को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
विमान के मलबे से 50 शव निकाले गए
जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से अब तक 50 शव बरामद किये जा चुके हैं। राहत और बचावकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ मलबे में घायलों और शवों की तलाश कर रहे हैं।
तकनीकी खराबी की वजह से हादसा
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।






