हजारीबाग के बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक

हजारीबाग के बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक

हजारीबाग : मंगलवार को जिले के बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में भीषण आग लग गई। बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर मधुबन डेकोरेशन के घर व दुकान में भीषण आग लग गयी।

आग इतनी भयावह थी कि मधुबन डेकोरेशन से सटे राजेश गुप्ता और रोशन गुप्ता के दुकान तक आग की लपटें पहुंच गयी। इस अगलगी में 25 लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख होने का अनुमान लगाया गया है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।

इस भीषण आग की चपेट में आने से घर में रखे सजावट के समान और लाखों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गये। पटाखों में आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और घर का छत फट गया।आतिशबाजी वाले पटाखे आसमान में फुहारे छोड़ने लगे। इस दौरान पूरा चौक काले धुएं के साये से ढक गया।तीन घंटे से ज्यादा की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया तक तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई