मानसून से पूर्व सिंगारी जोरिया की हुई सफाई उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर चास नगर निगम ने चलाया अभियान

मानसून में नगर निगम चास क्षेत्र में जल जमाव की समस्या नहीं हो इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर नगर निगम चास द्वारा सोमवार को सिंगारी जोरिया की निगम के सफाई कर्मियों की टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

उधर, शहर के विभिन्न नालों की साफ-सफाई का काम तेजी से समाप्त करने के लिए नगर निगम चास की ओर से कार्य जारी है। बारिश में शहरवासियों को होने वाली समस्याओं के निजात के लिए शहर के विभिन्न बड़े नालों/जोरिया से जमे गाद/गंदगी को निकाला जा रहा है। ताकि विभिन्न वार्डों में जल जमाव ना हो और बारिश के पानी की निकासी सुगमता के साथ हो सके। स्वयं अपर नगर आयुक्त चास पूरे मामले की निगरानी स्वयं कर रहे हैं।

सफाई कार्य को मजदूरों के अलावा जेसीबी, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के माध्यम से पूर्ण करने का काम किया जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई