टेल्को आंध्रा महिला समिति ने गणेश मंदिर के प्रांगण में नारायण पाठ का आयोजन किया

जमशेदपुर : 8 जून को टेल्को आंध्रा महिला समिति के द्वारा गणेश मंदिर में महिला समिति के महासचिव जी गीता के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने नारायण पाठ कर सुख शांति के लिए प्रार्थना किया इस मौके पर महासचिव जी गीता ने कहा नारायण पाठ भगवान विष्णु को समर्पित हैं और उन्हें विभिन्न नामों और रूपों में स्मरण करते हैं भगवान विष्णु उनकी कृपा और रक्षा की प्रार्थना की गई है, और उनके विभिन्न अवतारों और नामों का स्मरण किया गया है. नारायण पाठ करने से मनोकामनाओं की पूर्ति, नकारात्मक ऊर्जा का नाश, विपत्तियों से छुटकारा, धन-धान्य की प्राप्ति, सुख-समृद्धि. प्राप्त होती है और सभी प्रकार के भय से मुक्ति, शत्रुओं से रक्षा, पाप और दुखों का नाश, अशुभ ग्रहों के प्रभाव से सुरक्षा मिलता है. इस पाठ में जी गीता, पदमा,अरुणा, राधिका, सुनीता, मेदूरी दुर्गा राव,देवी,जगदीशवारी,जी विजय लक्ष्मी,श्यामला, लता मूर्ति, अरविंद,प्रभावती,अनुराधा,तनूजा, आदि महिलाएं शामिल थी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई