सिरमटोली फ्लाईओवर पर कांग्रेस विधायक रामेश्वर ऊरांव का बड़ा बयान, कहा आदिवासियों की भावना हुई आहत

सिरमटोली फ्लाईओवर पर कांग्रेस विधायक रामेश्वर ऊरांव का बड़ा बयान, कहा आदिवासियों की भावना हुई आहत

रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर ऊरांव ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में सरकार से आदिवासियों की भावना की अनदेखी हुई है।

ऊरांव ने कहा, “पूर्व की सरकार हो या वर्तमान, दोनों को आदिवासियों की भावना का ख्याल रखना चाहिए था। हमारी आबादी सबसे अधिक है और हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। फ्लाईओवर के निर्माण से आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है, और यह दर्द धीरे-धीरे सभी के दिलों में घर कर जाएगा।”

रामेश्वर ऊरांव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि विपक्ष इसे जनभावनाओं के खिलाफ बता रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रतिक्रिया को किस रूप में लेती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई