राँची। बारिश ने शहर की कई प्रमुख सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया।

राँची। बारिश ने शहर की कई प्रमुख सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया।

नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित हो गई, जिससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कांके रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहन आधे चक्कों तक डूबते नजर आए, राम मंदिर के पास भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही, बंद नालियों के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। यहां बारिश का पानी और नाली का गंदा पानी एकसाथ सड़क पर बहने लगा, जिससे सड़क और नाली के बीच का फर्क करना मुश्किल हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई