जद (यू) के जिला महासचिव सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू का प्रेस वक्तव्य:–

जद (यू) के जिला महासचिव सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू का प्रेस वक्तव्य:–

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला महासचिव सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू ने किशनगंज बिहार के निवासी एवं तख्त श्री पटना साहिब जी प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया. श्री पन्नू ने सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को बधाई दी और कहा की संगत को उनपर पूर्ण विश्वास है कि बिहार में निवास करने वाले सिख समुदाय के लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनका यथोचित समाधान करने के लिए वे सदैव सक्रिय होकर तत्परता से कार्य करेंगे.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने
सिख समाज से एक योग्य और कर्मठ व्यक्ति को चिह्नित किया और प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया. उनके इस फैसले से सिख समाज में हर्ष का माहौल है. श्री नीतीश कुमार ने सिख समाज की मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया है इसकेलिए वे बधाई के पात्र हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई