लातेहार। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसही गांव स्थित भगनटोला में एक 30 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लातेहार। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसही गांव स्थित भगनटोला में एक 30 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतका की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई है, गौरीखाड़ की रहने वाली थी और भगनटोला में अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला को जानबूझकर खेत में बुलाकर मारा गया हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई