राँची। झारखण्ड राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच गया है।
IMD ने आज यानी मंगलवार को झारखण्ड के कई जिलों में हीट स्ट्रोक और वज्रपात को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। झारखण्ड राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में लू का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, पाकुड़ और गिरिडीह जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राँची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इन जिलों में कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, दुमका, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं। मगर मौसम विभाग का मानना है कि ये बारिश उमस और गर्मी से कोई खास राहत नहीं दिला पाएंगी।






