मांडर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
मांडर : मांडर-बेड़ो मुख्य पथ पर कंजिया पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना सोमवार रात लगभग 7:30 बजे की है। बताया जाता है कि रांची निवासी मोहम्मद फैजान और मोहम्मद सहार मांडर से नारो की ओर जा रहे थे रास्ते में कंजिया पुल के पास किसी अन्य वाहन के आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की जानकारी मिलते ही मांडर पुलिस ने दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फैजान को रिम्स रेफर कर दिया गया उसके पैर की एक हड्डी टूट गई है। वहीं सहार को प्राथमिक उपचार के बाद मांडर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।






