प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवास परियोजना में प्राथमिकता के आधार पर निर्माणाधीन आवास को लाभुकों को जल्द से जल्द Handover करने हेतु उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा बैठक की गई ।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवास परियोजना में प्राथमिकता के आधार पर निर्माणाधीन आवास को लाभुकों को जल्द से जल्द Handover करने हेतु उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा बैठक की गई ।

बैठक में CLTC विशेषज्ञों द्वारा अद्यतन प्रतिवेदन के अनुरूप बताया गया कि ब्लॉक 8 एवं 23 का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है ।

पानी, बिजली , रोड एवं मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा गया है साथ ही JUSCO एवं JBVNL से पत्राचार एवं बैठक आयोजित की गई है। जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं के साथ ब्लॉक 8 और 23 के 644 पूर्ण आवास को Handover करते हुए गृह प्रवेश करना सुनिश्चित किया जाएगा|
280 लाभुको द्वारा गृह ऋण एवं स्वयं से पूर्ण राशि जमा की गई है।

विभागीय निर्देशानुसार जिनके द्वारा भी पूर्ण राशि जमा कर दी गई है,उन्हें प्राथमिक ब्लॉक के निर्मित आवास में Handover करना है । अन्य आवंटित ब्लॉक के लाभुकों द्वारा भी पूर्ण राशि की जाएगी उन्हें प्राथमिक ब्लॉक में हस्तांतरण की प्रक्रिया की जा रही है |
आम जनों को सूचित किया जाता है कि बकाया पूर्ण राशि जमा करना सुनिश्चित करवाए ताकि प्राथमिक ब्लॉक में उन्हें शिफ्ट कर दिया जाए।

नए आवेदक को भी लॉटरी के माध्यम से या फिर विभागीय निर्देशानुसार एकमुश्त पूर्ण राशि जमा करने वाले को प्राथमिक ब्लॉक में आवास देने की कार्रवाई की जाएगी।

नए आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के PMAY Cell रूम – 6 में तथा
Help line No – 9470389630 per संपर्क किया जा सकता

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई