जमशेदपुर। के मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर तीन स्थित जाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
सोमवार को अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने लाखों के सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि 3 से 4 लाख रुपये की चोरी हुई है। मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।






