रामगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामगढ़ पुलिस की मदद से नकली खोया और पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विभाग ने बिहार से रांची लाया जा रहा 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये है। इसके साथ ही अवैध रूप से खाद्य सामग्री ले जाने के कारण तीन बसों पर जुर्माना भी लगाया गया है।






