आज ट्रांसमिशन के क़्वालिटी और मेंटेनेंस के द्वारा एक गेट टू गेदर सम्पन्न किया गया। जिसमे समस्त कर्मचारियों के द्वारा अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री श्री आर के सिंह जी को गुलदस्ता और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष महामंत्री के साथ साथ सोम्य चौधरी, घनश्याम भरद्वाज, सुरेश शर्मा, डॉक्टर कुंदन, बी के शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से अमित सिंह, संतोष कुमार, हरिकिशोर यादव, बी बी मोहन्ती के द्वारा किया गया।






