माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा की 64वीं पुण्य तिथि पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
मांडर : के सरगांव में स्थित ईश सेवा केन्द्र में माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा की 64वीं पुण्य तिथि पर आयोजित तीर्थ यात्रा में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शिरकत की। इस अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनसेंट आइंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा के जीवनकाल और सेवा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा का जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का संबोधन
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सेवा की राह चुनना आसान नहीं है, लेकिन माता मेरी बर्नादेक्त प्रसाद किस्पोट्टा ने इस राह को चुना और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा का आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने पुरखाओं के इतिहास को समझने और उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में सी लिली ग्रेस, फादर अजित खेस, सुजाता कुजूर, अनिमा डांग और स्थानीय मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






