शो उफ्फ..ये लव है मुश्किल; सोनी सब पर हो रहा प्रीमियर
मुंबई, सोनी सब अपने हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के लिए अलग पहचान रखता है, और अब यह एक नई रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा “उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल” के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। यह शो सोनी सब के प्रोग्रामिंग लाइन-अप में एक ताज़गीभरा जोड़ है जिसमें दो विपरीत स्वभाव के किरदार – युग सिन्हा (शब्बीर) और कैरी शर्मा (आशी सिंह) हैं। बिल्कुल अलग दुनियाओं से आए यह किरदार एक जटिल परिस्थिति की वजह से साथ आ जाते हैं। इस शो में भारतीय अभिनेता शब्बीर पारंपरिक ‘आदर्श’ भूमिकाओं से हटकर युग जैसे किरदार में नज़र आएंगे – एक ऐसा व्यक्ति जो महिलाओं से दूरी बनाए रखता है और जिसकी भावनाएं उसके शांत चेहरे के पीछे छिपी होती हैं। वहीं, आशी सिंह, जो टेलीविजन पर अपनी कई प्रमुख भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, कैरी के रूप में एक ऐसी लड़की जो दिल से सोचती है और ज़िंदगी को खुले दिल और उम्मीद से देखती है। यह कहानी युग सिन्हा की है – एक प्रतिष्ठित वकील, जिसकी सोच तेज़ है और दिल पर ताले लगे हुए हैं और कैरी शर्मा की – एक महत्वाकांक्षी युवा लड़की जो सपनों, किस्मत और प्यार की ताकत में यकीन रखती है। इनके भाई-बहन भी इस कहानी में खूब सारा हंगामा लेकर आते हैं। क्या ये दो बिल्कुल विपरीत लोग अपने मतभेद भुलाकर एक सच्चा रिश्ता बना पाएंगे?
निमिषा पांडे, प्रोग्रामिंग हेड, ने कहा, यह शो एक ताज़गीभरी रोम-कॉम है जो मेलोड्रामा से भरी प्रेम कहानियों से अलग है। यह शो रोमांस, हास्य और पारिवारिक ड्रामे का एक दुर्लभ मिश्रण है, जो सोनी सब के दर्शकों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।






