जमशेदपुर सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैँ,, पुलिस ने छीनतई मामले का उदभेदन कर दिया हैँ, इस मामले मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैँ, इन लोगों के पासवर्ड से आधा गला हुआ सोने का चैन, एक बाइक, दो मोबाइल, बैंक का पास बुक और एटीएम जप्त किया गया हैँ, आजादनगर और मानगो से चारो की गिरफ़्तारी की गईं हैँ, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र मे एक चैन छीनने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया, टीम ने इस मामले मे करवाई करते हुए इन चारो को गिरफ़्तार किया हैँ, सिटी एसपी ने कहा कि इन चारो मे तीन लोग पूर्व मे भी लूट छीनतई के मामले मे जेल जा चुके हैँ, चौथा सोनार हैँ जो छीनतई के सामान को गलाने का काम किया करता था, फिलहाल चारो को पुलिस ने जेल भेज दिया हैँ।






