टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रसार किया

टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रसार किया

जमशेदपुर, 28 मई 2025: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की तैयारी के तहत टाटा स्टील जमशेदपुर द्वारा आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो रंगारंग कार्यक्रम (लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता) और ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ (वेस्ट से निर्मित श्रेष्ठ क्राफ्ट प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करना था।

कक्षा 1 से 12 तक के 400 से अधिक बच्चों ने लाइव पेंटिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने प्रकृति की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाया। कक्षा 4 से 10 तक के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने बेकार सामग्री से सुंदर हस्तशिल्प बनाकर न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाई, बल्कि पुनर्चक्रण की उपयोगिता को भी उजागर किया।

इन आयोजनों का संचालन टाटा स्टील ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से किया। इनका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना था। जेएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार ने बच्चों द्वारा कचरे से बनाए गए रचनात्मक शिल्प की सराहना की और टाटा स्टील के इस प्रयास को सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

टाटा स्टील जमशेदपुर आने वाले दिनों में और भी कई गतिविधियों का आयोजन करेगी, जिनमें सामुदायिक सफाई अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और सतत विकास व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञों के साथ तकनीकी सत्र शामिल हैं।

ये सभी गतिविधियाँ टाटा स्टील की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत वह समाज में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा दे रही है और बच्चों को प्रकृति से जुड़ने व उसकी सराहना करने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का सार्थक जश्न मनाया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई