एस डी ओ चांडिल ने पंचायत सचिव के नेतृत्व मे झीमरी गांव के पीड़ितों को सुरक्षा देकर भेजा गांव।
आज दिनांक 27/5/25 को ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव सह AMIM के नेता बाबर खान के नेतृत्व मे झीमरी गांव के दंगा पीड़ित पलायन परिवार को पुनर्वास सुरक्षा रोजगार एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय से मिला। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पीड़ितों को आश्वसन देते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन हर संभव नियम अनुसार मदद करेगी। डर का माहौल बनाने वाले को कानून का डंडा पड़ेगा। अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री विकास कुमार राय ने पंचायत सचिव श्री जवाहर लाल मंडल के नेतृत्व मे सुरक्षा देते हुए झीमरी गांव के पीड़ित परिवार को सरकारी वाहन से भेजा। SDO चांडिल ने थाना प्रभारी को आदेश दिया कि पीड़ितों की देख रेख मे कोताही नहीं होनी चाहिए। पुलिस कि नियुक्ति जारी रहेगी। बाबर खान ने कहा ज़िला प्रशासन ने अपने विश्वास मे लेकर दंगा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देकर भेजा है। जिस के लिए सरायकेला खरसावां ज़िला प्रशासन को बधाई दिया। इस मौके पर तहसीन हाशमी,सुल्तान अहमद, मोहम्मद नासिर, इलियास मालिक, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद शबीर अंसारी, मोहम्मद शकील अंसारी मोहम्मद नदीम अंसारी,हाजरा खातून, शहनाज खातून शमशाद बनो आदि कई लोग उपस्थित थे।






