झारखण्ड राज्य में पहली बार आयोजित हुआ गीता थिएटर एव रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान से स्पेशल समर कैंप, कुष्ठ परिवारों के 150से अधिक वांचित बच्चे हुए शामिल
आज दिनांक 26 मई 2025 सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान से साकची स्थित गांधी आश्रम बाराद्वारी में स्पेशल समर कैम्प शुरू हुआ ।
मौके था दीप प्रज्ज्वलित का जिसमें जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम – जमशेदपुर से जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ० मृत्युंजय धवड़िआ, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ० राजीव लोचन महतो एवं अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष श्री जवाहर राम पासवान, रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर से अरूण ठाकुर, गीता थिएटर के अध्यक्ष, सचिव एवं कलाकार सम्मिलित हुए।
आपको बता दें कि आयोजित होने वाली यह समर कैम्प झारखंड राज्य का पहला समर कैंप है जो कुष्ठ परिवारों के वांचित बच्चों हेतु कुष्ठ परिवारों के बीच कुष्ठ आश्रम में आयोजित हो रहा है।
यह स्पेशल समर कैंप में 26 मई से 31 मई 2025 तक प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 10 बजे तक कुष्ठ परिवारों वाली बस्ती गांधी आश्रम बाराद्वारी साकची में आयोजित होना निर्धारित है।
गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि यह समर कैंप कुष्ठ परिवारों के बच्चों के लिए आयोजित होने वाला झारखंड का पहला स्पेशल समर कैंप है जिसमें शहर के निम्न -मध्यवर्गीय एवं कुष्ट परिवारों के विषेश बच्चों के हेतु नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है।
इस स्पेशल समर कैंप में बच्चों को ड्रामा, डांस, संगीत, चित्रांकन, मज़ेदार खेल के साथ स्वास्थ्य- स्वच्छता, गुड टच बैट टच एवं नागरिक सुरक्षा, आत्मा रक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स की जानकारी दिया जाएगी।
इस समर कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य निम्न -मध्यवर्गीय एवं कुष्ट परिवारों के बच्चों को मुख्य धारा से जुड़ते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों को शिक्षा प्रदान करना, सामाजिक गतिविधियां, हिंसा एवं नशापान को जीवन से दूर रखने के लिए जागरूक करना है तथा इस वर्ग में छुपे प्रतिभा को पहचान कर निखारें हुए मंच प्रदान करना भी है।
इस नि:शुल्क स्पेशल समर कैंप को आयोजित करने मे सहायता हेतु गीता थिएटर ने शहर के सुप्रसिद्ध व्यक्तिओं, संस्थान एवं व्यापारिक- औद्योगिक घरानों से सहायता की लगातार अपील कर रही है। जिसे यह समर कैंप को और भव्यता मिल पाऐ।
इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य सहयोग हिन्द आईटीआई, रोटरेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी जमशेदपुर, संपूर्ण आश्रय संस्था,लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर, फेसबुक पेज स्टीलसीटी जमशेदपुर दे रही हैं।






