GT Vs LSG: मिचेल मार्श के ऐतिहासिक शतक, पूरन के तूफान ने गुजरात को दिया झटका, लखनऊ ने जीता मुकाबला
गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। लेकिन उसकी कोशिश है कि वह टॉप-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करे। उसके इस सपने को झटका लगता दिख रहा है क्योंकि गुरुवार को लखनऊ ने गुजरात को उसके ही घर में हरा दिया है।






