वैभव सूर्यवंशी ने MS धोनी के पैर छू कर लिया आशीर्वाद

वैभव सूर्यवंशी ने MS धोनी के पैर छू कर लिया आशीर्वाद

आईपीएल 2025 : के 62वे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने सीएसके के खिलाफ 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंद में 57 रनों की धुआंधार पारी खेली। वैभव ने अपनी इस पारी से राजस्थान को सिर्फ मैच में ही जीत नहीं दिलाई उन्होंने अपने संस्कार से सबका दिल भी जीत लिया। यही कारण है कि उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

दरअसल अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जब सीएसके और राजस्थान का मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे। इस दौरान जैसे ही वैभव सूर्यवंशी धोनी के पास गए तो उन्होंने उनसे हाथ नहीं मिलाया, बल्कि पहले पैर छुआ। वैभव के इस सम्मान को देखकर धोनी ने भी बड़ा दिल दिखाया और उनकी पीठ थपथपाई। वैभव ने जिस तरह से धोनी को सम्मान दिया उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई