गृह ऋण की स्वीकृति में तेजी लाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक 3 के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के लाभुको के गृह ऋण में तीव्रता करने हेतु जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के कार्यालय मे उप नगर आयुक्त द्वारा बैठक की गई। आवास योजना के तकनीकी कोषांग एवं बैंकर्स के साथ बैठक की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त द्वारा बैंक मैनेजर को निदेश दिया गया कि गृह ऋण करने में आने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करके 15 दिनों के अंदर सभी लंबित फाइल्स को लोन स्वीकृत करे। वर्तमान में कुल 246 लाभुकों द्वारा पूर्ण राशि जमा कर दी गई है।जिसमें केनरा बैंक द्वारा 144 लाभुकों का गृह ऋण भी किया गया है। 102 लाभुकों द्वारा स्वयं से पूर्ण राशि जमा कर दी गयी है।






