कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? जिस पर पाकिस्तानी जासूस होने का है आरोप

कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? जिस पर पाकिस्तानी जासूस होने का है आरोप

राजस्थान। हिसार में यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान के अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं देने का आरोप है। हिसार के घोड़ा फार्म मार्ग स्थित न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी और यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान जासूस होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार दोपहर को सीजेएम सुनील कुमार की अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। ज्योति पर 2023 के बाद से आईएसआई के अधिकारियों के संपर्क में होने और भारत की सूचनाएं गुप्त रूप से पाकिस्तान को देने के आरोप लगे हैं। ज्योति के आईअएसआई के अधिकारियों के अलावा पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली के अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से गहरे रिश्ते थे। दानिश को भारत ने जासूसी के आरोप में 13 मई को देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। हाल ही में ज्योति को मई माह की शुरुआत में उससे दिल्ली में मिलकर आई थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई