पी एंड एम मॉल हाईटेक सिटी सेंटर में खुला रेडिसन होटल
झारखंड के पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन
अत्याधुनिक सुविधाओं का रेडिसन होटल में बेहतर संगम
जमशेदपुर, 18 मई: जमशेदपुर में लोकप्रिय बिष्टुुपुर स्थित पी एंड एम मॉल हाईटेक सिटी सेंटर में रेडिसन होटल खुला, जिसका रविवार को उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के पर्यटन मंंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वतिल कर किया. समारोह में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सरयू राय, विधायक संजीव सरदार, पी एंड एम मॉल के प्रबंध निदेशक प्रकाश झा व राजकुमार अग्रवाल, रेडिसन ग्रुप में प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. अत्याधुनिक सुविधाओं का बेहतर संगम रेडिसन होटल शहर के लोगों की सेवा केलिए 19 मई से शुरू हो जाएगा.
रविवार होटल रेडिसन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यह शहर समृद्धि से परिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि समृद्धि शब्द के मायने होते हैं. समृद्धि में समृद्ध होना, हर विधा में परिपूर्ण रहना समृद्धि रहना है.
उन्होंने कहा कि अगर प्रकाश झा, आर के अग्रवाल, रेडिसन ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा ने हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अगर जमशेदपुर में नए आयाम को देखा है इसके लिए आपका व्यक्त करता है. झारखंड को आपके ऐसे ही तवज्जो की जरूरत है. नागरिक सुविधाओं में बेहतरीन, विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्माण यह हरेक सरकार सपना होता है. मेरा भी सपना है. झारखंड का जंगल, झारखंड का परिनक्षत्र झाड़ का हमारे विभूति के रूप में इस्तेमाल हो. ये जंगल हमारे सौंदर्य का एक परिचायक है. लेकिन इस खूबसूरत जंगल के बीच बेहतरीन एमीनिटीज को डेवलप करने की जरूरत थी जिसे यहां आपने आकर बढ़ाया. इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में संभावनाएं अपार है. पहला पड़ाव जमशेदपुर को पार किया है. झारखंड के बहुत तरह के लोकेशन इस तरह के प्रयासों को धरातल पर उरतने की राह देख रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया के सरकार राज्य के किसी भी हित को गंभीरता से लेगी.
उन्होंने नागरिक सुुविधाओं व हॉस्पैटिलिटी के क्षेत्र में किए गए कायों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी कि आपने जिस उम्मीद की पूर्ति के लिए होटल की स्थापना हुई वह पूरी हो. राज्यसभा सांसद दीप प्रकाश ने प्रकाश झा की लोकप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है. यहां अपार संभावनाएं है. टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने में उसका सबसे बड़ा आधार होटल होता है. रेडिसन होटल माइल्ड स्टोन सााबित हो. झारखंड के सारंडा के जंगल, प्लाश के फूल के नाम पर होटल के हॉल का नाम रखा गया है. विधायक सरयू राय ने होटल प्रबंधन को बधाई देेते हुए कहा कि रेडिसन होटल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम है. रेडिसन होटल के मालिक निखिल शर्मा ने कहा कि झाारखंड को टूरिज्म पैलेस को विकसित करने का वे प्रयास करते रहेंगे. पी एंड एम मॉल हाईटेक सिटी सेंटर के एम डी प्रकाश झा ने कहा कि मुझे अपना जीवन व शिक्षा यहीं से मिली.
विकास का अवसर भी यहीं से मिला. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर भले ही मेरी जन्मभूमि नहीं हो लेकिन और सभी भूमि यही है. झाखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. यहां के लोग अच्छे हैं. जमशेदपुर ही नहीं देवघर ही नहीं जहां तक होगा तत्पर होकर काम करेंगे. पी एंड मॉल मॉल के प्रबंध निदेशक आर के अग्रवाल ने कहा कि रेडिसन होटल का उनका व प्रकाश झा का डीम प्रोजेक्ट था जो उतर कर सामने आया है. झारखंड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे. इस मौके पर होटल के जीएम विकास वर्मा, प्रणव, चैम्बर के महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया, भरत वसानी, बी एन शर्मा आदि मौजूद थे.






