बागबेड़ा कॉलोनी में मां पहाड़ी पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किए

बागबेड़ा कॉलोनी में मां पहाड़ी पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किए

buzz4ai

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित बागबेड़ा आंध्रा समिति के तत्वाधान श्री श्री पहाड़ी मां पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन करशुभारंभ किए। तत्पश्चात अगरबत्ती दिखाकर पूरे मंत्रोंउच्चारण एवं विधि विधान के साथ मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किए। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने राजकुमारसिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किए। इस अवसर पर भारतीय महिलाएं इस पूजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए । महिलाएं गोल पहाड़ी में अवस्थित पहाड़ी मां को आमंत्रण देने के बाद बड़ी संख्या में भक्तगण गाजे बाजे के साथ गोल पहाड़ी मंदिर पहुंचे। वहां पूजन और मां का आशीर्वाद मिलने पर उन्हें लेकर पुनः बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित श्री श्री पहाड़ी मां पूजा के स्थल पर पहुंचे।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी मुदिता सिंह, संतोष गुप्ता, अवध साह, कमेटी के राजा राव, सीनु, सोनू, बाबू राव , वेंकटराव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This