राँची। झारखण्ड के 24 जिलों के आंदोलनकारियों को एक साथ छह माह का पेंशन मिलेगा।
इसके लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 5.44 करोड़ की राशि आवंटित की है। इस राशि की निकासी डीसी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी कर सकते हैं। जारी निर्देश के अनुसार, डीसी उचित पहचान के आधार पर लाभुकों को राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से करेंगे।






