जाति जनगणना पर जागरूकता अभियान चलाएगा मुंडा समाज
आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा जमशेदपुर की एक बैठक
समाज के अध्यक्ष श्री रुद्र मुंडा जी की अध्यक्षता में पूर्वी काली माटी पंचायत भवन सोपोडेरा गांधी मैदान में संपन्न हुई, बैठक में जाति जनगणना पर चर्चा करते हुए श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज जाति जनगणना में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा, एवं अपना अपना जाति मुंडा एवं अपना धर्म सरना बतायेगा, इसके लिए समाज की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा,में बैठक में पिछले 13 अप्रैल 2025 को संपन्न हुए सरहुल महोत्सव आयोजन की समीक्षा की गई, बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि
मुंडा समाज ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बस्तियों के महिलाओं को मिला कर आदिवासी मुंडा महिला समिति का गठन किया जाएगा, जो समाज में लगातार सामाजिक गतिविधियां, आदिवासी परंपराओं पर जागरूकता अभियान चलाने का काम करेगी।
बैठक में मुख्य रूप से सुनीता नाग ( मुखिया) श्री प्रभु राम मुंडा, (मुखिया) रुद्र मुंडा, (पंचायत समिति सदस्य) प्रकाश सांडील,( पूर्व मुखिया) धन सिंह मुंडा, महेश नाग, सुलेखा सांडील, सीमा मुंडा, किरण देवी सुमित्रा नाग, रुक्मणि सोलंकी,राज सांडील, राम सिंह मुंडा, धीरज सांडील, कृष सांडील, आदि शामिल हुए।






