कदमा में दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, युवक की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कदमा में दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, युवक की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया पार्क के पास शनिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार चला रहा युवक बाहर निकल नहीं सका और जलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज सिंह ने बताया कि कार में अचानक आग की लपटें उठीं और कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी। “हम लोगों ने पानी और बालू डालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ किया नहीं जा सका,” उन्होंने कहा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।

घटना के संबंध में कदमा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। “हम कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है,” उन्होंने कहा।

इलाके के निवासी शिवानी देवी ने बताया कि ऐसी घटना पहली बार हुई है और लोग काफी डरे हुए हैं। “यहां बच्चे रोज खेलते हैं, अब लोग सहमे हुए हैं,” उन्होंने कहा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान होते ही उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान