एमजीएम अस्पताल में फिर हादसा हो गया। शनिवार को मेडिसिन वार्ड की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

एमजीएम अस्पताल में फिर हादसा हो गया। शनिवार को मेडिसिन वार्ड की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। रविवार सुबह गायनी ऑपरेशन थियेटर की छत का प्लास्टर गिर गया। इससे डॉ. आकांक्षा के सिर में चोट लगी है। यहां एक गर्भवती का ऑपरेशन हो चुका था, जबकि चक्रधरपुर की सीमा गोराई का ऑपरेशन होना था। उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

इसके बाद गायनी ओटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन के लिए सदर अस्पताल और रिम्स (रांची) भेज दिया गया। वहीं अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद बी ब्लॉक के मेडिसिन, गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड को खाली कराने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। एचओडी के साथ बैठक कर इसकी प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान