जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो जमशेदपुर पहुंचे. उत्साहित जद (यू) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत.
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो आज संध्या जमशेदपुर पहुंचे. श्री महतो दिनांक 1 मई को जद (यू) पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले मजदूर दिवस सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे.
जमशेदपुर पधारे श्री महतो का
रांची से जमशेदपुर सड़क मार्ग से आने के क्रम में जद(यू) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया.
सबसे पहले सैकड़ो कार्यकर्ता पारडीह काली मंदिर के समीप एकत्रित हुए और उनकी अगवानी की. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद डिमना चौक के निकट जद (यू) उलीडीह थाना समिति द्वारा पूरे गाजे बाजे, ढोल नगाड़ा बजाकर उनका
स्वागत क्या गया. श्री महतो ने डिमना चौक स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मानगो चौक में जद (यू) मानगो थाना समिति एवं साकची बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया.
तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता प्रेस क्लब साकची की ओर प्रस्थान किया जहां पूर्वी सिंहभूम जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के स्वागत के लिए मौजूद रहे. स्वागत कार्यक्रम के बाद जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने जमशेदपुर परिसदन में रात्रि विश्राम के लिए प्रस्थान किया.