प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक 3 के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के निर्माणाधीन आवास को लाभुकों को जल्द से जल्द Handover करने हेतु जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के कार्यालय मे उप नगर आयुक्त द्वारा बैठक की गई। Transformer installation, meter connection एवम् Approach road हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजना के तकनीकी कोषांग एवं अभियंत्रण शाखा के साथ बैठक की गई। बैठक मे बिजली विभाग, करंडीह को जल्द से जल्द से transformer लगवाने हेतु निदेशित किया गया है तथा अभियंत्रण शाखा को जल्द से जल्द approach road का निर्माण करने के लिए निदेशित किया गया है। Transformer installation एवं प्रत्येक आवास में meter connection का कार्य पूर्ण होने के पश्चात लाभुकों को निर्मित आवास (ब्लॉक 08 एवं 23 में कुल 644 आवास) में जल्द से जल्द handover की प्रकिया प्रारंभ की जाएगी। वर्तमान में कुल 184 लाभुकों द्वारा पूर्ण राशि जमा कर दी गई है। केनरा बैंक द्वारा 144 लाभुकों का गृह ऋण भी किया गया है। 52 लाभुकों का मात्र आखिरी किस्त की राशि बाकी है।






