नीजि स्कूलों के मनमानी के खिलाफ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

नीजि स्कूलों के मनमानी के खिलाफ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

buzz4ai

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय धातकीडीह में नीजि स्कुल के मनमानी और सुनियोजित अनियमितता के मुद्दों को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने एक एक कर सभी समस्याओं को रखा। जिस पर शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सभी मांगे उचित है। इस विषय पर उपयुक्त महोदय से समय लेकर जल्द ही सभी नीजि स्कुल के प्रबंधन को आमंत्रित किया जाएगा और सख्ती से नियम लागू किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि CBSC एवं ICSC के जितने भी स्कुल चल रहे है। उन सभी स्ट्रक्चर एक होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने एक अति गंभीर मामला उठाते हुए यह कहा कि BPL कोटा के अन्तर्गत जिन छात्रों का नामांकन जो बाद में लिया जाता है। इससे क्लास रूम में यह देखने को आ रहा है कि जिन छात्रों का नामांकन पहले हो जाता है। उस दौरान छात्रों में ही हीनभावना फैल रही है कि अमुक छात्र BPL कोटा से आया है। इस दुरी को मिटाना समाजहित में आवश्यक है। इस विषय पर शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीरता-पूर्वक संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

सौंपें गये मांग पत्र का प्रारूप
जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
विषय : मांग पत्र के सम्बन्ध में।
महोदय,
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नीजि (प्राईवेट) स्कूलों में संगठित अनियमितता पर रोक लगाने का मांग करती है। जो निम्नलिखित है –
1) अधिकांश नीजि स्कूलों के द्वारा री-एडमिशन के स्थान पर बहुत ही बुद्धिमत्ता पूर्वक बिल्डिंग डेवलपमेंट चार्ज, मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है। जिसका उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
2) बहुत से स्कूलों में एक साथ तीन-तीन माह का फीस लिया जा रहा। है। इससे अनेकों अभिभावकों को परेशानी का सामना पड रहा है।
3) प्रति वर्ष नीजि स्कूलों में अधिकांश किताबें एवं सिलेबस चेंज कर दिए जा रहें है। जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहे है।
4) अधिकांश नीजि स्कूलों के द्वारा निर्धारित दुकानों से ड्रेस खरीदने का दबाव दिया जाता है।
5) सभी नीजि स्कूलों का नियमावली सरकार के अधिन संचालित की जाए। जिससे पारदर्शिता बना रहे।
6) संत मैरिज इंग्लिश हाई स्कूल में BPL कोटा के छात्र कक्षा 8 तक ही है। जिला कांग्रेस कमिटी कक्षा 12 तक BPL कोटा तक पढ़ाई करने का मांग रखती है।
7) नीजि स्कूलों में प्रति वर्ष फीस बढ़ाया जाता है। फीस बढ़ोत्तरी पूर्णतः रोक लगाई जाए।
उपरोक्त सभी विषय जनहित में गंभीर मामला बनता है। जिस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी हजारों-हजार अभिभावकों के साथ न्याय के लिए आप के कार्यालय का घेराव अनिश्चित काल के लिए घेरा डालो – डेरा डालो आंदोलन करने पर बाध्य होगी। जिसका पूर्ण जिम्मेदारी आप की होगी।
ज्ञातव्य रहे कि माननीय शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार के द्वारा भी लगातार निर्देशित किए जाने के वाबजूद उपरोक्त विषय पर मनमानी की जा रही है। जो सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देने की कार्रवाही प्रतीत होती है।
आशा है आप उपरोक्त विषय पर गंभीरता-पूर्वक संज्ञान लेंगे।

प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, जसवंत सिंह जस्सी, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली, सन्नी सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, फिरोज खान, बबन शुक्ल, कमर रजा खान, पप्पू शुक्ल, राजीव मिश्र, अजय शर्मा, नलिनी सिन्हा, बबुआ झा, राजा ओझा,
मुन्ना मिश्रा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, ज्योति मिश्र, राजकुमार वर्मा, रंजीत झा, सुनीता ओझा, विनोद यादव, मनोज उपाध्याय, कुमार गौरव, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, प्रशेनजीत सेन, मुन्ना सिंह, फरहत बेगम, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, मो. सलीम, अनन्त लाल सहिस कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This