Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 72 घंटों तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। रांची समेत पूरे राज्य का तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जहां गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रांची देवघर गोड्डा समेत कई जिलों में लू वाली हवा भी चल सकती है।
