जयराम महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, विस्थापितों और रैयतों पर हुए केस की जांच कराने की मांग

जयराम महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, विस्थापितों और रैयतों पर हुए केस की जांच कराने की मांग

रांची : जेएलकेएम के अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी में जयराम ने बोकारो में 3 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद विस्थापितों और रैयतों पर केस दर्ज करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

तीन और चार अप्रैल को बीएसएल गेट पर विस्थापितों और रैयतों ने नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में प्रेम महतो नाम के युवक की मौत हो गई थी। विरोध प्रदर्शन के बाद बीएसएल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये और अस्थानी नौकरी मुआवजे के रूप में दी थी। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले 500 लोगों पर बीएसएल प्रबंधन ने केस दर्ज करा दिया था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई