झारखंड: आज सावधान रहिये! मौसम विभाग ने दे दी बड़ी चेतावनी, 24 जिलों में आंधी-तूफान के बारिश और गिरेंगे ओले, देखिये कौन-कौन से जिले…
झारखंड में आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक ये बदलाव बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने वायविक परिस्थितियों के कारण हो रहा है।
झारखंड में मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान झारखंड में तेज हवाएं, ओलावृष्टि, वज्रपात और वर्षा की संभावना जताई गई है। पूरे झारखंड में आज मौसम में बदलाव का असर दिखेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बिहार से ओडिशा होते हुए झारखंड तक फैले ट्रफ लाइन के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाये रहेंगे। दोपहर बाद मौसम बदलेगा और तेज बारिश होगी।
झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में वर्षा, वज्रपात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने झारखंड के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी क्षेत्रों में गरज के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से), और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
* गोड्डा
* साहिबगंज
* पाकुड़
* दुमका
* देवघर
* जामताड़ा
* धनबाद
* गिरिडीह
* बोकारो
* कोडरमा
* हजारीबाग
* रामगढ़
* रांची
* खूंटी
* पश्चिमी सिंहभूम
* सरायकेला-खरसावां
* पूर्वी सिंहभूम
* चतरा
इन जिलों में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि खुले में न निकलें, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े रहें और मौसम अपडेट पर नज़र रखें।
येलो अलर्ट वाले जिले:
* गढ़वा
* पलामू
* लातेहार
* लोहरदगा
* गुमला
* सिमडेगा
इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है, हालांकि गंभीरता ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों से थोड़ी कम होगी।






