झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बदलते हुए स्वभाव एवं स्वरूप के प्रतीक आदरणीय श्री के राजू जी को मैंने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की तरफ से बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट की।

आज परम पूज्य बोधिसत्व, सिम्बल ऑफ नॉलेज, शोषितों, वंचितों एवं हर वर्ग की महिलाओं के मसीहा, भारतीय संविधान के रचयिता तथा भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी इंचार्ज माननीय श्री के राजू साहब से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बदलते हुए स्वभाव एवं स्वरूप के प्रतीक आदरणीय श्री के राजू जी को मैंने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की तरफ से बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट की।

** बाबा साहेब की प्रतिमा महज़ एक प्रतिमा न होकर उनके समाज-सुधार, समानता एवं न्याय के आदर्शों का प्रतीक है जो लोगों को उनके विचारों से सतत् प्रेरित करती है।
** यह प्रतिमा सामाजिक समानता एवं न्याय के महत्व को दर्शाती है जो सदैव बाबा साहेब के जीवन कार्य का केंद्र रहा।
** यह प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा का एक आदर्श स्रोत है जो उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये प्रोत्साहित करती है।
** यह प्रतिमा वास्तव में बाबा साहेब के जीवन और कार्यों की स्मृति को बनाए रखने में मदद करती है जो आने वाली पीढ़ियों के लिये एक अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण विरासत है।

सूबे के तमाम न्याय पसंद एवं समतामूलक समाज के पैरोकारों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक बधाई।

जय भीम-जय संविधान

धर्मेन्द्र सोनकर
कार्यकारी जिलाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस, झारखंड

Leave a Comment